हरी मिर्च को हल्के में न लें, कैंसर समेत कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Green chilli: किचन में रखी हरी मिर्च भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में कहा गया है कि इसके सेवन से कैंसर से भी बचाव होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर की सुरक्षा होती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें

अपडेटेड Aug 13, 2023 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
Green chilli: हरी मिर्च खाने से भोजन जल्दी और आसानी से पच जाता है। इससे शरीर में भारीपन की समस्या दूर होती है

Green chilli: हरी मिर्च सिर्फ भोजन का स्वाद नहीं बढ़ाती बल्कि सेहत और सुंदरता को भी निखारती है। हरी मिर्च में विटामिन A, विटामिन B6, विटामिन K और मिनरल्स जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, कॉपर आदि होते हैं। ऐसे में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हाल ही में एक रिसर्च में कहा गया है कि मिर्च खाने से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। वैसे तो हरी मिर्च के बिना भारतीय रसोई अधूरी मानी जाती है। इसका इस्तेमाल हमेशा होता रहता है।

हरी मिर्च एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स से शरीर को सुरक्षित रखता है। इसके लिए डाइट में हरी मिर्च जरूर शामिल करें। आप सलाद में या सब्जी में हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हरी मिर्च के फायदे


हरी मिर्च से कैंसर सेल्स कम होते हैं

हरी मिर्च बायोएक्टिव कम्पाउंड का एक अच्छा सोर्स है। जैसे कि फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, कैरोटेनॉयड्स और एस्कॉर्बिक एसिड। इन कम्पाउंड में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गतिविधियां होती हैं। इससे कैंसर सेल्स, जैसे स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, गैस्ट्रिक कैंसर और पैंक्रियाज कैंसर को बढ़ने से रोकता है।

दिल की सेहत के लिए मिर्च है फायदेमंद

हरी मिर्च दिल को हेल्दी रखने में भी फायदेमंद साबित हो सकती है। नियमित रूप से हरी मिर्ची खाने से एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी बीमारी को दूर करने के लिए कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम किया जा सकता है। जिससे दिल के रोगों का जोखिम कम हो सकता है। सर्दी जुकाम की समस्या में भी हरी मिर्च खाने से आराम मिल सकता है।

Cancer: रेस्टोरेंट में मिलने वाला यह ‘Black Box’ बजा रहा है सेहत की बैंड, कैंसर का बढ़ा खतरा, जानिए कैसे बचें

हरी मिर्च से बढ़ेगी इम्यूनिटी

बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है या साइनस की समस्या है तो अपनी डाइट में हरी मिर्च का सेवन शुरू कर दीजिए। हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिसकी वजह से शरीर बैक्टीरिया-फ्री रहता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है।

हरी मिर्च के सेवन से बॉडी का तापमान रहेगा मेंटेन

हरी मिर्च में कैप्सेसिन (Capsaicin) नाम का कंपाउंड पाया जाता है। इससे मस्तिष्क में मौजूद हाइपोथेलेमस (Hypothalamus) के कूलिंग सेंटर को ऐक्टिव बनाए रखने में मदद मिलती है। ब्रेन का यह पार्ट पूरे शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है। लिहाजा भारत जैसे गर्म देशों में हरी मिर्च का सेवन सदियों से किया जा रहा है। ताकि शरीर के तापमान को प्राकृतिक तौर पर कंट्रोल कर सकें।

हरी मिर्च स्किन को बनाए खूबसूरत

हरी मिर्च में विटमिन-C काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही यह मिर्च बीटा-कैरोटीन के गुणों से भरपूर होती है। ये दोनों ही पोषक तत्वों से स्किन में ग्लो आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।