Gujarat News: गुजरात के सूरत जिले में एक ही परिसर में स्थित तीन सरकारी आवासीय स्कूलों के 150 से अधिक छात्र वायरल संक्रमण से पीड़ित पाए गए हैं। उनमें से 18 लड़कियों को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने रविवार (9 फरवरी) को बताया कि उमरपाड़ा तालुका के वाड़ी गांव में तीन आवासीय स्कूल हैं। इनमें 650 से अधिक छात्र और छात्राएं हैं। मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि इनमें से 150 छत्रों में पिछले तीन-चार दिनों में खांसी और बुखार के लक्षणों के साथ संक्रमण पाया गया।
