HDFC बैंक के ऑफिसर ने ऑनलाइन मीटिंग में दी जूनियर्स को गाली, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड

मनीकंट्रोल को दिए गए एक बयान में, एचडीएफसी बैंक ने कहा, "यह घटना एक हालिया सोशल मीडिया रिपोर्ट के संदर्भ में है। मामले की शुरुआती जांच के आधार पर, संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है और एक डिटेल जांच शुरू की गई है, जो नियमों के अनुसार की जाएगी। बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करें। इसके आगे बैंक ने कहा कि वर्क प्लेस पर किसी भी तरह का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। हम सभी इंप्लॉइज के साथ समान और रिस्पेक्ट का व्यवहार रखने में यकीन रखते हैं

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 6:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने अपने एक अधिकारी को ससपेंड कर दिया है

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने अपने एक अधिकारी को ससपेंड कर दिया है। बैंक ने अपने अधिकारी को इंटर्नल मीटिंग के दौरान कथित रूप से अपने कलीग्स के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। इस मीटिंग का एक वीडियो भी ट्विटर पर मौजूद है। जिसमें उस ऑफिसर को अपने जूनियर्स पर बैंकिंग और इंश्योरेंस प्रोडक्ट की बिक्री ना कर पाने के चलते चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

मामले की होगी डिटेल जांच

मनीकंट्रोल को दिए गए एक बयान में, एचडीएफसी बैंक ने कहा, "यह घटना एक हालिया सोशल मीडिया रिपोर्ट के संदर्भ में है। मामले की शुरुआती जांच के आधार पर, संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है और एक डिटेल जांच शुरू की गई है, जो नियमों के अनुसार की जाएगी। बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करें। इसके आगे बैंक ने कहा कि वर्क प्लेस पर किसी भी तरह का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। हम सभी इंप्लॉइज के साथ समान और रिस्पेक्ट का व्यवहार रखने में यकीन रखते हैं।

एक्सप्रेसवे पर कार खराब हो जाने पर क्रेडिट कार्ड कर सकता है आपकी बड़ी मदद


क्या कह रहा था वह अधिकारी

ट्विटर पर मौजूद वीडियो के मुताबिक ऑफिसर अपने जूनियर्स से एक दिन में 75 बीमा पॉलिसी बेचने को कह रहा था। हालांकि मनीकंट्रोल की टीम का उस अधिकारी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इससे पहले भी इस तरह की कई सारी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां पर टियर 2 और टियर थ्री शहरों में 75 साल से ज्यादा के ग्राहकों को इंश्योरेंस पॉलीसी बेची गई थी। बैंक अधिकारियों, खास तौर पर पब्लिक सेक्टर के बैंकों कों, इंश्योरेंस जैसे तीसरी पार्टी के प्रोडक्ट को बेचने के लिए टॉप मैनेजमेंट की तरफ से काफी प्रेशर झेलना पड़ता है। टार्गेट पूरा ना कर पाने पर इंप्लॉइज को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। वहीं टार्गेट पूरा कर लेने पर इंसेटिव मिलता है।

RBI ने की थी बैंकों के साथ मीटिंग

पिछले महीने, भारत के केंद्रीय बैंक ने शासन और नैतिकता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) और निजी बैंकों के निदेशक मंडल के साथ बैठक की। गलत बिक्री की बढ़ती घटनाओं से चिंतित वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों को ग्राहकों को बीमा पॉलिसी बेचने के लिए अनैतिक प्रथाओं से बचने के लिए मजबूत तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।