चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus cases in china) के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कोविड प्रोटोकॉल (Covid protocol) का पालन करने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने एक पत्र लिखकर राहुल गांधी को कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है। साथ ही इस पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर यह संभव नही है तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए।
