Health Tips: पत्ता गोभी समेत इन सब्जियों से रहें सावधान, दिमाग में बढ़ सकता है कीड़ों का खतरा

Health Tips: सिर्फ पत्ता गोभी ही नहीं बल्कि कई ऐसी सब्जियां हैं। जिनमें कीड़ा (टेपवर्म) पाया जाता है। यह सीधे दिमाग में पहुंचकर लोगों को नुकसान पहुंचाता है। यह ऐसे कीड़ा है जो गर्म पानी से भी नहीं मरता है। इसके अंडे शरीर में पहुंचकर कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं

अपडेटेड Jan 22, 2023 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement
बंद गोभी, फूलगोभी, परवल जैसी सब्जियों में टेमवर्म पाए का जोखिम सबसे ज्यादा रहता है

Health Tips: इन दिनों ठंड का मौसम चल रहा है। हरी सब्जियां सबसे ज्यादा मिलती हैं। इस मौसम में सब्जियां भी सस्ती हो जाती हैं। बहुत से लोग अपनी डाइट में ढेर सारी हरी सब्जियों को शामिल करते हैं। ये स्वादिष्ट जरूर होती हैं। लेकिन सेहत के लिए हानिकारक भी पहुंचा सकती है। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियां हैं। जिन्हें खाने से पहले सावधान रहने की जरूरत है। कहा जाता है कि पत्ता गोभी में कीड़े (टेपवर्म) मौजूद रहते हैं। इन्हें फीताकृमि भी कहा जाता है। इसके अंडे धोने या गर्म करने से भी नष्ट नहीं होते हैं। इसके अंडे शरीर में पहुंचकर कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं।

ये कीड़ें इतने खतरनाक होते हैं। जिनका लार्वा गर्म पानी में जिंदा रह सकता है। यह खून के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं। इसके बाद कई तरह की बीमारियां फैलनी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही ये कीड़ें पेट के लिए कापी नुकसानदायक होते हैं। आइये जानते हैं किन सब्जियों से रहें दूर

अरबी के पत्ते


कई लोग अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाते हैं। लेकिन इनके पत्तों में भी टेपवर्म या इनके अंडे हो सकते हैं। बारिश के मौसम में इन पत्तों का सेवन काफी सावधानी से करना चाहिए। बारिश के मौसम में होने वाली नमी इस कीड़े का प्रजनन की जगह बन जाती है। ऐसे में अरबी के पत्तों को खाने से गर्म पानी से जरूर साफ करें। इसके अलावा इन पत्तों को पकाने के लिए भी कभी भी एक साथ नहीं काटना चाहिए। इसमें कीड़े छिपे हो सकते हैं। ये कीड़े आंत से होते हुए दिमाग में पहुंच सकते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

अंडे का ये हिस्सा है जहर के समान, इन लोगों की सेहत का है दुश्मन, जानिए वजह

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च के बीजों में भी टेपवर्म के अंडे पाए जा सकते हैं। शिमला मिर्च के बीज बहुत छोटे होते हैं। इनमें पाए जाने वाले कीड़े भी बहुत छोटे होते हैं। लिहाजा ये आंखों से बहुत कम दिखाई देते हैं। ऐसे में शिमला मिर्च को पकाने और खाने से पहले इसके बीजों को निकाल देना चाहिए।

कुंदरू

गर्मियों के मौसम में कुंदरू की सब्जी को लोग बड़े चाव से खाते हैं। इनके बीजों में भी टेपवर्म पाए जा सकते हैं। खासतौर पर जो कुंदरू हल्के पीले और साइज में बड़े होते हैं। उनमें ये कीड़े पाए जा सकते हैं।

बैंगन

बैंगन के अंदर कीड़ों को तो आप देखकर हटा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके बीजों में भी टेपवर्म के अंडे हो सकते हैं। ऐसे में कभी भी बैंगन को बिना काटे ना पकाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।