Weather Update: देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 19 मई को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की जानकारी दी है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।
