Himachal Pradesh News: भारतीय वायुसेना (IAF) के एक AN-12 विमान (Antonov-12) के हिमाचल प्रदेश के रोहताग दर्रा के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होने के 56 साल से भी अधिक समय बाद चार और शवों के अवशेष बरामद हुए हैं। इस तरह, भारत के सबसे लंबे समय तक चले तलाश अभियानों में शामिल इस खोज कार्य में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि इन अवशेषों को भारतीय थलसेना के 'डोगरा स्काउट्स' और 'तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू' के कर्मियों वाली एक संयुक्त टीम ने ढूंढा।
