National Language Row: हाल ही में क्रिकेट जगत और अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने हिंदी भाषा पर अपनी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आर. अश्विन ने कहा है कि हिंदी "हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं, बल्कि आधिकारिक भाषा है।" उनकी यह टिप्पणी हिंदी भाषा को लेकर एक नई बहस को जन्म दे सकती है। अश्विन ने यह टिप्पणी तमिलनाडु के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्रेजुएशन सेरेमनी में की, जहां हिंदी का उपयोग हमेशा से एक संवेदनशील विषय रहा है।
