Honda ने गलती से बोनस में भेजे सैकड़ों डॉलर ज्यादा, अब कर्मियों से मांग रही वापस, दिए दो ऑप्शन

जापान की दिग्गज कार कंपनी होंडा (Honda) ने अपने सैकड़ों कर्मियों को गलती से अधिक बोनस भेज दिया और अब इसे वापस मांग रही है

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 6:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
होंडा अपने कर्मियों को भेजे गए अधिक बोनस को वापस मांग रही है, कानूनी तौर पर ऐसा करना उसके लिए संभव है।

जापान की दिग्गज कार कंपनी होंडा (Honda) ने अपने सैकड़ों कर्मियों को गलती से अधिक बोनस भेज दिया और अब इसे वापस मांग रही है। इसे लेकर कर्मियों का कहना है कि यह बहुत विकट स्थिति है तो कंपनी का कहना है कि अगर अभी नहीं लौटाया तो बाद में इसे सैलरी से काटा जाएगा। वहीं कानून के हिसाब से देखें तो कंपनी अगर अपने कर्मियों को अधिक भुगतान कर देती है तो इसे वापस लिया जा सकता है।

Yes Bank में बचत खाते में रखे पैसों पर अब अधिक मिलेगा ब्याज, नई दरें इस दिन से लागू

क्या है पूरा मामला?


होंडा के ओहियो स्थित प्लांट ने गलत कैलकुलेशन के चलते अपने कर्मियों को अधिक बोनस दे दिया। फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक इसका पता चलते ही कंपनी ने बोनस लौटाने के लिए कर्मियों को नौ दिनों का वक्त दिया है जो कल 22 सितंबर को समाप्त हो जाएगा।

ओहियो की मार्सविले फैक्ट्री के कर्मियों को कंपनी ने मेमो भेजकर बोनस के मिसकैलकुलेशन की जानकारी दी और इसे वापस मांगा है। उन्हे दो विकल्प दिए गए हैं, या तो अतिरिक्त पैसे वापस लौटाए जाएं या इसे बाद में काट लिया जाएगा। जो लोग इस पर जवाब नहीं देंगे, उनकी सैलरी से इसे काटा जाएगा।

Crypto Price: BitCoin फिर 19 हजार डॉलर के नीचे, टॉप 10 क्रिप्टो में सिर्फ एक के भाव में 1% से अधिक उछाल

कर्मियों की क्या है दिक्कतें

एक होंडाकर्मी की पत्नी ने एनबीसी न्यूज में बातचीत में कहा कि इस झटके को झेलना सभी कर्मियों के बस का नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पति से बोनस का करीब 8 फीसदी हिस्सा लौटाने को कहा गया है जो सैकड़ों डॉलर के बराबर है। यह कार के पेमेंट, मार्गेज का आधा या दो से तीन हफ्ते तक की ग्रॉसरी के खर्च के बराबर है। महिला ने कहा कि ये पैसे उनके लिए बहुत अधिक हैं।

Venus Pipes Share Price: दो हफ्ते में 40% उछले शेयर, एक अप्रूवल ने बढ़ा दी शेयरों की खरीदारी

कानूनी तौर पर क्या है प्रावधान?

होंडा अपने कर्मियों को भेजे गए अधिक बोनस को वापस मांग रही है, कानूनी तौर पर ऐसा करना उसके लिए संभव है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में कानून के प्रोफेसर साराह कोले के मुताबिक फेयर लेबर स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत अगर कोई कंपनी अपने कर्मियों को अधिक पेमेंट कर देती है तो वह इसे वापस मांग सकती है। इस एक्ट के प्रावधान अमेरिका की सभी कंपनियों पर लागू हैं।

Air India Express को सात साल में पहली बार हुआ घाटा, लेकिन यात्रियों के मामले में गुड न्यूज

कंपनी का क्या कहना है?

होंडा ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने कर्मियों को अधिक बोनस दे दिया है लेकिन इसका खुलासा नहीं किया कि कितना। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस महीने की शुरुआत में होंडा ने बोनस दिया था जिसमें से कुछ लोगों को अधिक बोनस चला गया। अब इसे लेकर कंपनी तेजी से काम कर रही है ताकि कर्मियों पर इसके प्रभाव को कम से कम किया जा सके। कंपनी ने कहा कि चूंकि यह व्यक्तिगत मसला है तो इसे लेकर अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।