Yes Bank में बचत खाते में रखे पैसों पर अब अधिक मिलेगा ब्याज, नई दरें इस दिन से लागू

निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank ने बचत खाते की ब्याज दरों में बदलाव किया है

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 4:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
येस बैंक में बचत खाते की नई ब्याज दरें 17 सितंबर 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं।

Yes Bank Interest Rate: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank ने बचत खाता की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 17 सितंबर 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं। दरों में बदलाव के बाद अब येस बैंक में सेविंग्स खाते में जमा पैसे पर 6.25 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।

येस बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सेविंग्स खाते में जमा पैसों पर डेली बेसिस पर ब्याज कैलकुलेट किया जाता है। ब्याज को हर तिमाही खाते में क्रेडिट किया जाता है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसे हर साल 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को क्रेडिट किया जाता है।

Harsha Engineers के शेयरों का आज अलॉटमेंट, ग्रे मार्केट से लिस्टिंग को लेकर मिल रहे ये संकेत


Yes Bank में बचत खाते की ब्याज दरें

एक लाख रुपये तक की डेली सेविंग्स एकाउंट बैलेंस पर 4 फीसदी की दर से ब्याज और एक लाख से 5 लाख रुपये तक की जमा पर 4.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 5 फीसदी , 10 लाख-25 लाख रुपये तक की सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज क्रेडिट होगा।

25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 6 फीसदी, एक करोड़-10 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6.25 फीसदी की दर से ब्याज क्रेडिट होगा। हालांकि अगर बचत खाते में 10 करोड़ से 25 करोड़ रुपये तक का बैलेंस है तो इस पर 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

Crypto Price: BitCoin फिर 19 हजार डॉलर के नीचे, टॉप 10 क्रिप्टो में सिर्फ एक के भाव में 1% से अधिक उछाल

कई प्रकार के सेविंग्स अकाउंट का है विकल्प

येस बैंक में कई प्रकार के बचत खाते का विकल्प मौजूद है। इसमें कस्टमाइजेबल सेविंग्स अकाउंट, सेविंग्स वैल्यू, स्मार्ट सैलरी प्लैटिनम, स्मार्ट सैलरी एक्सक्लूसिव और स्मार्ट सैलरी एडवांटेज शामिल हैं। येस बैंक बचत खाताधारकों को मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एटीएम के असीमित इस्तेमाल, फ्री यूटिलिटी बिल पेमेंट और रिवार्ड्स जैसी सुविधाएं देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।