Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीज से तेजी बढ़ रहे हैं। लाखों लोग डायबिटीज के साथ जी रहे हैं। डायबिटीज होने पर मरीज का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल से बाहर हो जाता है। जिससे की तरह की समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। फिलहाल डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। यह वजह है कि इसे हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन बीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे ब्लड शुगर कम करने के साथ-साथ शुगर के पेशेंट को होने वाली थकान को भी दूर करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज के रोगियों को रोजाना एक छोटा चम्मच अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके लिए पहले आप इन बीजों को हल्का भून लें उसके बाद इसे ठंडा कर लें। फिर इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इन बीजों को दिन और रात में खाना खाने से आधा घंटा पहले ही खाएं।
अलसी के बीजों में फाइबर का भंडार
अलसी के बीज को सुपर फूड माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इनमें भारी मात्रा में फाइबर, ओमेगा 3 फैटी और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। अपने इन गुणों के कारण अलसी के बीज कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने, गठिया को रोकने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने और डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। अलसी के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। यही वजह है कि अलसी के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छे होते हैं। सबसे बड़ी बात कि फाइबर की वजह से आपको कब्ज को रोकने और आंतों के कामकाज को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।
अलसी का पाउडर भी फायदेमंद
रोजाना 10 ग्राम अलसी के पाउडर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को 20 फीसदी तक कम करने में मदद मिल सकती है। एक स्टडी में कहा गया है कि जिन लोगों ने भोजन के साथ रोजाना 5 ग्राम अलसी का सेवन किया हैं। उनमें फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज में 12 की कमी देखी गई है।
आप चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसका काढ़ा पीने से ना केवल ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। बल्कि वजन, बीपी, थायरॉयड और पेट से संबंधित कई बीमारियों से राहत मिलती है। बस इस बात ध्यान रखें कि अलसी की तासीर गर्म होती है। लिहाजा इसका सेवन ज्यादा न करें।
सबसे पहले एक बर्तन को धीमी आंच पर रखें।
इसके बाद दो कप पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज मिलाकर बर्तन में डाल दें।
अब इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए।
इसके बाद गैस बंद करके इसे छान लें।
जब यह थोड़ा ठंडा हो जाएं तो इसे पिएं।