होली पर नकली घी से बचें, असली और मिलावटी घी की ऐसे करें पहचान

How to Identify Fake Ghee: होली पर मिलावटखोरों का जाल एक्टिव हो जाता है, खासकर घी और मावा में भारी मिलावट होती है। हाल ही में 10,000 लीटर नकली घी पकड़ा गया, जिससे इसकी गंभीरता साफ होती है। नकली घी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसकी शुद्धता की पहचान की जा सकती है

अपडेटेड Mar 09, 2025 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
How to Identify Fake Ghee: मिलावटखोर इतनी चालाकी से नकली घी तैयार करते हैं कि ये देखने और सूंघने में असली जैसा ही लगता है।

होली का त्योहार खुशियों और स्वादिष्ट पकवानों का संगम होता है, लेकिन इस मौके पर मिलावटखोर भी एक्टिव हो जाते हैं। खासतौर पर घी और मावा जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में भारी मिलावट देखने को मिलती है। हाल ही में नोएडा में 10,000 लीटर से ज्यादा नकली घी बरामद किया गया, जो ये साबित करता है कि बाजार में मिलावटी सामान की भरमार है। नकली घी का सेवन सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है, जिससे पेट की समस्याओं से लेकर गंभीर बीमारियां तक हो सकती हैं। असली और नकली घी में फर्क करना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं।

कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप इसकी शुद्धता परख सकते हैं और खुद को मिलावट के जाल में फंसने से बचा सकते हैं। तो अगर आप भी होली पर मिलावटी घी की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को जरूर अपनाएं।

नकली घी भी असली जैसा दिखता है!


मिलावटखोर इतनी चालाकी से नकली घी तैयार करते हैं कि ये देखने और सूंघने में असली जैसा ही लगता है। इसमें फ्लेवर और एसेंस मिलाया जाता है ताकि इसकी महक भी असली घी जैसी लगे। यही वजह है कि लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान टेस्ट से आप खुद ही असली और नकली घी की पहचान कर सकते हैं।

असली और नकली घी की पहचान कैसे करें?

हाथ से पहचानें:

थोड़ा सा घी अपनी हथेली पर लेकर रगड़ें। अगर ये आसानी से पिघलकर खुशबू देने लगे, तो घी असली है। नकली घी पिघलने में समय लेता है और उसमें अजीब सी गंध आ सकती है।

आयोडीन टेस्ट करें:

एक चम्मच घी में 2-3 बूंद आयोडीन टिंचर डालें। अगर घी में स्टार्च मिलाया गया है, तो इसका रंग नीला हो जाएगा। वहीं, असली घी में कोई बदलाव नहीं आएगा।

गुनगुने पानी में डालकर देखें:

एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा घी डालें। असली घी पानी में ऊपर तैरने लगेगा और एक परत बना लेगा, जबकि नकली घी तुरंत घुलकर नीचे बैठ जाएगा।

गर्म करने पर पहचानें:

एक चम्मच घी को गर्म करें। अगर ये तुरंत पिघलकर सुनहरे रंग का हो जाता है और अच्छी खुशबू आती है, तो ये असली घी है। वहीं, नकली घी में झाग बनने लगता है और इससे हल्की गंध आ सकती है।

सेहत से न करें समझौता

नकली घी का सेवन पेट की बीमारियों के साथ-साथ दिल की समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए, बाजार से घी खरीदते समय सतर्क रहें और ब्रांडेड और प्रमाणित कंपनियों का ही घी लें। साथ ही, अगर आपको घी की गुणवत्ता पर शक हो, तो इन घरेलू तरीकों से उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें।

चावल के एक्सपोर्टर्स के लिए आई अच्छी खबर, सरकार ने टूटे चावल के निर्यात से रोक हटाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।