IAS Puja Khedkar controversy: पुणे पुलिस ने विशेषाधिकारों के कथित दुरुपयोग को लेकर विवादों में रहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की ट्रेनी अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा कथित तौर पर लाल बत्ती लगाकर अवैध रूप से इस्तेमाल की गई लग्जरी ऑडी कार जब्त कर ली। पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने शहर की एक निजी कंपनी को नोटिस जारी किया था। 34 वर्षीय खेडकर कीनियुक्ति के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल की गई ऑडी कार इसी कंपनी के नाम से रिजस्टर्ड है।
