IMD ने की भविष्यवाणी, शनिवार को दिल्ली समेत इन जगहों पर हो सकती है बारिश, हिमाचल और कश्मीर में बर्फ गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने शनिवार के दिन दिल्ली में बारिश होने की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग ने बताया है कि तेज पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। यह इस सीजन का पहला तेज पश्चिमी विक्षोभ होगा। जहां शनिवार को दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है तो वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की आशंका जाहिर की है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 11:07 PM
मौसम विभाग ने शनिवार के दिन दिल्ली में बारिश होने की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग ने बताया है कि तेज पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है

देश की राजधानी दिल्ली में अब धीरे-धीरे मौसम ठंडा हो रहा है। हालांकि दिन के वक्त अभी भी दिल्ली का तामपान ज्यादा ही है। पर तड़के सुबह और रात के वक्त दिल्ली समेत इससे सटे एनसीआर इलाके में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। अब मौसम विभाग ने शनिवार के दिन दिल्ली में बारिश होने की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग ने बताया है कि तेज पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। यह इस सीजन का पहला तेज पश्चिमी विक्षोभ होगा।

यहां पर हो सकती है बर्फबारी

जहां शनिवार को दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है तो वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की आशंका जाहिर की है। इसके अलावा IMD ने कहा है कि अगले चार दिनों में उत्तर पश्चिम के साथ-साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है।


पाकिस्तान और इसके आस पास के हिस्से में बन रहा है चक्रवात

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से, अगले 24 घंटों में मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाके में एक प्रेरित चक्रवात यानी साइक्लोन सर्कुलेशन बनने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के विलय की संभावना के साथ इस चक्रवात के और भी ज्यादा तेज होने की संभावना है। यह सिस्टम शुक्रवार रात से 17 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर अपना असर डालेगा करेगा। इसे अरब सागर से नमी मिलने की संभावना है। जिसकी वजह से इसी दौरान उत्तर पश्चिम भारत में तेज बारिश होने की आशंका जाहिर की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद निचले क्षोभमंडल स्तर पर हिमालय से आने वाली हवाएं उत्तर भारत में और तेज हो सकती हैं। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान घट सकता है। IMD ने 17 अक्टूबर से तामपान में कमी आने की संभावना जताई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।