चिकन-मटन से भी ज्यादा महंगा हो गया प्याज, इस देश में महंगाई के चलते हाहाकार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

फिलीपींस के मनीला सुपरमार्केट में प्याज की कीमतें हाल के महीनों में 800 पेसो (लगभग 1,200 रुपये) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जिससे वे चिकन या पोर्क से अधिक महंगे हो गए हैं। महंगाई को देखते हुए कई परिवारों ने प्याज खाना ही बंद कर दिया है। तो वहीं किसानों में बेहद खुशी है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 10:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिलीपींस में महंगाई का आलम ये है प्याज चिकन-मटन से भी ज्यादा महंगा हो गया है।

दुनिया के कई देशों में इस समय महंगाई के चलते आम लोगों का बुरा हाल है। इन्हीं में से एक देश है- फिलीपींस। यहां महंगाई का आलम ये है प्याज चिकन-मटन से भी ज्यादा महंगा हो गया है। यहां प्याज का भाव 800 पेसो यानी 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। यही वजह है कि एक ओर जहां आम लोगों को इस महंगाई के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर यहां के किसान बेहद खुश हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के प्याज उगाने वाले किसान फसल तैयार होने से पहले ही कटाई कर रहे हैं और बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

किसान हुए खुश

प्याज की कीमत 1200 रुपये तक पहुंचने के चलते फिलीपींस के किसान बेहद खुश हैं। किसान लुइस एंजिल्स प्याज की फसल तैयार होने से पहले ही इसे काटने के लिए दौड़ पड़े। वो चाहते हैं कि इसे बेचकर जल्द से जल्द मुनाफा कमा लिया जाए।


मनीला सुपरमार्केट में प्याज की कीमतें हाल के महीनों में 800 पेसो (लगभग 1,200 रुपये) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं, जिससे वे चिकन या पोर्क से अधिक महंगे हो गए हैं। महंगाई को देखते हुए कई परिवारों ने प्याज खाना ही बंद कर दिया है।

लोगों ने प्याज खाना ही किया बंद

आम लोगों को इस महंगाई के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 56 वर्षीया कैंडी रोसा ने राजधानी के एक बाज़ार से गुजरते हुए कहा, "मैंने अपने परिवार से कहा है कि चलो प्याज को खाने के बजाय सूंघ कर काम चला लेते हैं।'

सरकार ने किए उपाय

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने और मांग को पूरा करने के लिए फिलीपींस सरकार ने कुछ उपाय भी किए हैं। सरकार ने 21000 टन प्याज के आयात को मंजूरी दी है। इतना ही नहीं, जमाखोरी करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है। यह पहली बार है जब फिलीपींस में प्याज की कीमतें इस स्तर तक बढ़ी हैं। यही वजह है कि यहां के किसान समय से पहले ही प्याज की कटाई कर इसे बेच रहे हैं।

किसान लुइस एंजिल्स ने बताया कि जब उन्होंने दिसंबर में कटाई शुरू की, तब एंजेल्स को प्रति किलोग्राम प्याज के लिए 250 पेसो (लगभग 380 रुपये) मिले। उन्होंने आगे बताया कि जब तक उनका प्याज मनीला सुपरमार्केट पहुंचा, तब तक कीमत दोगुनी से अधिक हो चुकी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।