Get App

Independence day 2024: पीएम मोदी ने तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड, दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण

Independence day 2024 Red Fort Speech: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से आज (15 अगस्त 2024) देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले से संबोधित किया। पीएम मोदी का अब तक का इस बार सबसे लंबा भाषण रहा। करीब 97 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 11:34 AM
Independence day 2024: पीएम मोदी ने तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड, दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण
Independence day 2024 Red Fort Speech: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद लाल किले के प्राचीर से अपना पहला भाषण दिया था।

देश आज 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लाल किले की प्राचीर से सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का अवसर मिला था। पीएम मोदी साल 2014 से लाल किले से तिरंगा फहरा रहे हैं। इस बार साल 2024 में पीएम मोदी का लाल किले से सबसे लंबा भाषण रहा है। करीब 97 मिनट तक उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लंबा भाषण देने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पिछले साल पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से 90 मिनट तक भाषण दिया था। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। इस साल उन्होंने 97 मिनट का भाषण दिया।

किस साल कितनी देर तक पीएम मोदी ने दिया भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कुल 11 बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2014 में पहली बार लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने 65 मिनट तक भाषण दिया था। इसके बाद साल 2015 में 86 मिनट तक देश को संबोधित किया। देश जब आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, उस दौरान पीएम मोदी ने देश को लाल किले से 94 मिनट तक संबोधित किया। यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण था। अब यह रिकॉर्ड टूट गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें