Get App

सीमा पार आतंकवाद समाप्त होने तक पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं होगी: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

India–Pakistan Cricket: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि BCCI ने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि जब तक पाकिस्तान भारत में सीमा पार आतंकवाद और घुसपैठ नहीं रोकता, तब तक उसके साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं होगा। दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़े हुए राजनयिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध वर्षों से निलंबित हैं

Akhileshअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 4:42 PM
सीमा पार आतंकवाद समाप्त होने तक पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं होगी: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
India–Pakistan Cricket: दो अधिकारियों सहित 4 जवानों के शहीद होने के बाद भारत-पाक क्रिकेट संबंध फिर से चर्चा में हैं

जम्मू-कश्मीर (J&K) में भारतीय सेना और पुलिस के तीन अधिकारियों के शहीद होने के बाद भारत सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि सीमा पार से आतंकवाद और घुसपैठ समाप्त होने तक पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज (Bilateral cricket with India-Pakistan) नहीं होगी। बता दें कि आतंकवाद की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार लगातार तनाव की स्थिती बनी हुई है। इस तनाव के चलते भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज भारतीय सरजमीं पर साल 2012-13 में खेली गई थी। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टूर्नामेंट के लिए भारत आने के लिए अभी तक उनकी सरकार से आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शुक्रवार को कहा कि BCCI ने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि जब तक पाकिस्तान भारत में सीमा पार आतंकवाद और घुसपैठ नहीं रोकता, तब तक उसके साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं होगा। दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़े हुए राजनयिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध वर्षों से निलंबित हैं। दोनों टीमें केवल ICC और महाद्वीपीय आयोजनों में मैच खेलती हैं।

न्यूज 18 के मुताबिक, एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जहां तक खेल का सवाल है, बीसीसीआई ने बहुत पहले ही फैसला कर लिया था कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैच तब तक नहीं होंगे जब तक वे घुसपैठ और सीमा पार आतंकवाद नहीं रोकते।" BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि मुझे लगता है कि यह इस देश के हर आम नागरिक की भावना है।

श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच मैच जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें