Get App

VIDEO: गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक क्षण! त्राल चौक पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, वीडियो वायरल

Republic Day 2025: जम्मू-कश्मीर में रविवार (26 जनवरी) को धूमधाम गणतंत्र दिवस मनाया गया। घाटी के सभी जिला मुख्यालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह आयोजित किए गए। रविवार सुबह की ठंड का सामना करते हुए पुलिस, CRPF, NCC और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने चौधरी को सलामी देते हुए मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला

Akhileshअपडेटेड Jan 26, 2025 पर 8:36 PM
VIDEO: गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक क्षण! त्राल चौक पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, वीडियो वायरल
Republic Day 2025: पुलवामा के त्राल चौक पर गणतंत्र दिवस पर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

Republic Day 2025 in J&K: गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार (26 जनवरी) को जम्मू -कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल चौक पर इतिहास रचा गया। रविवार को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर त्राल चौक पर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। भारी संख्या में मौजूद बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने मिलकर तिरंगा फहराया। यह पहली बार है जब यहां भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगे को एक बुजुर्ग, एक युवा और एक बच्चे ने संयुक्त रूप से फहराया, जो पीढ़ियों की एकता एवं राष्ट्र के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवानों और सैकड़ों अन्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में 1,000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें से अधिकांश उत्साही युवा थे। पूरे शहर में "भारत माता की जय" के नारे और देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। इससे गर्व और एकता का माहौल बन गया।

कश्मीर में रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया और घाटी के सभी जिला मुख्यालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह आयोजित किए गए। घाटी में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में इसकी अध्यक्षता की।

ठंड के बीच भारी भीड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें