Indian Railways: भारतीय रेलवे के पास इन दिनों आधुनिक ट्रेनें आ गई है। ट्रेनों की कई सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उनकी स्पीड पर खास तौर से ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जो आज भी कछुए की चाल से चलती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बता रहे है। जिसमें एक बार सफर करने पक दोबारा शायद इस ट्रेन से कभी भी सफर नहीं करेंगे। यह देश की ऐसी ट्रेन है जिसके सबसे ज्यादा ठहराव हैं। यानी यह सबसे ज्यादा स्टेशनों में रुकती है। इसका नाम हावड़ा-अमृतसर मेल (Howrah-Amritsar Mail) है।
यह एक एक्सप्रेस ट्रेन है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, यूपी और हरियाणा से होते हुए पंजाब पहुंचती है। हावड़ा से अमृतसर की करीब 2005 किमी को दूरी को तय करने में यह ट्रेन करीब 37.30 घंटे का समय लगता है।
इस ट्रेन के 10, 20 या 30 ठहराव नहीं है। बल्कि अपने सफर के दौरान 111 जगह रुकती है। इतने ज्यादा स्टेशनों पर रुकने के बाद भी आमतौर पर यह ट्रेन राइट टाइम ही रहती है। बहुत कम लेट होती है। यह गाड़ी पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, हरियाणा और पंजाब से गुजरती है। यह गाड़ी आसनसोल, बर्धमान, पटना जंक्शन, बक्सर, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, अंबाला, लुधियाना और जालंधर जैसे मशहूर रेलवे स्टेशनों सहित 111 स्थानों पर रुकती है। 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल का स्लीपर क्लास का किराया (Howrah-Amritsar Mail fare) 735 रुपये है। इसी तरह थर्ड एसी का 1950 रुपये और सेकेंड एसी का 2835 रुपये है। फर्स्ट क्लास का किराया 4835 रुपये है।
यह हावड़ा स्टेशन से शाम को 7.15 बजे रवाना होती है। तीसरे दिन सुबह 8.40 बजे अमृतसर पहुंचती है। इसी तरह अमृतसर से शाम को 6.25 बजे खुलती है। तीसरे दिन सुबह 7.30 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंच जाती है। इस तरह इसे अपना सफर पूरा करने में दो रात और एक दिन लगता है।