Get App

भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पंजाब में 40 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द, 271 को नोटिस जारी

Indians illegally migrate Row: फर्जी ट्रैवल एजेंट कथित तौर पर उन भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने में शामिल थे, जिन्हें हाल ही में ट्रंप सरकार ने डिपोर्ट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर यह कार्रवाई अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के आदेश पर की गई है। अमृतसर पुलिस ने शहर के 271 ट्रैवल एजेंटों को भी नोटिस जारी किया है

Akhileshअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 10:18 PM
भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पंजाब में 40 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द, 271 को नोटिस जारी
Indians illegally migrate Row: अमृतसर पुलिस ने 271 ट्रैवल एजेंटों को नोटिस जारी किया है

Indians illegally migrate Row: पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में 40 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। ये ट्रैवल एजेंट कथित तौर पर उन भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने में शामिल थे, जिन्हें हाल ही में ट्रंप सरकार ने डिपोर्ट किया था। India Today TV की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर यह कार्रवाई अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के आदेश पर की गई। अमृतसर पुलिस ने शहर के 271 ट्रैवल एजेंटों को भी नोटिस जारी किया है जो अपने लाइसेंस का रिन्यू करने में विफल रहे हैं।

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) को ट्रैवल एजेंटों और इमिग्रेशन कंसल्टेंट के दफ्तरों में दस्तावेजों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। जिला पुलिस को ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ किसी भी शिकायत के मामले में तुरंत डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय को सूचित करने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैवल एजेंटों को अपने कार्यालयों में उचित रिकॉर्ड रखने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे अधूरे दस्तावेजों के साथ काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंटों के खिलाफ जल्द ही और कार्रवाई होगी। सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि आने वाले दिनों में बेईमान एजेंटों के खिलाफ और कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया टुडे से बातचीत में ADGP प्रवीण सिन्हा ने कहा, "131 लोगों (पंजाब से) को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। इनमें से 127 को अमेरिकी सैन्य प्लेन से वापस लाया गया। जबकि 4 कल अमृतसर पहुंचे। इन 131 में से केवल 17 लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आए हैं। 17 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 3 ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें