Indigo के पायलट ने लखनऊ पर रोकी फ्लाइट, थकान की वजह से टेकऑफ से किया इनकार

Indigo Flight Diverted: इंडिगो की फ्लाइट जो देहरादून से चेन्नई उड़ान भरने वाली थी लखनऊ में लैंड की गई। पायलट ने बाद में थकान जाहिर करते हुए आगे का सफर तय करने से मना कर दिया गया। इसके बाद पूरे प्लेन को दिल्ली ले जाया गया। इस घटना से पैसेंजर्स काफी परेशान हुए।

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 2:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फ्लाइट ने देहरादून से उड़ान भरी और चेन्नई अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले ही लखनऊ में लैंड कर गई।

Indigo Flight Diverted: लखनऊ से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट को रविवार को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल पायलट ने थकान की वजह लखनऊ के फ्लाइट को टेकऑफ करवाने से ही मना कर दिया। ये Indigo की E-518 फ्लाइट की घटना है। इस फ्लाइट ने देहरादून से उड़ान भरी और चेन्नई अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले ही लखनऊ में लैंड करा दी गई। फ्लाइट 8.20 को लखनऊ में लैंड हुई जिसके बाद ये सारा क्राइसिस पैदा हुआ।

उड़ान भरने से कर दिया इनकार

पायलट ने FDTL नियमों का हवाला देते हुए आगे उड़ान भरने से मना कर दिया। इसके बाद खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट दो घंटे और लेट हो गई। ट्विटर पर एक औरत ने अपने पति को मैसेज किया कि कैप्टन थक गया है इसलिए वो अब और उड़ान नहीं भर सकता है। ऐसे में कोई और कैप्टन को रिप्लेस करने वाला है। इसके अलावा एक और ट्वीट सामने आया जिसमें पैसेंजर ने लिखा कि पायलट ने फ्लाइट को पार्क किया और खुद वहां से चला गया। क्रू को कोई भी कोई जानकारी नहीं है और वे सब काफी थके हुए हैं। इंडिगो ने बेहद बेकार तरीके से सिचुएशन को संभाला है।

Best Hill Station: भारत के सबसे साफ-सुथरे हिल स्टेशन, आपने देखे या नहीं?

खाने-पीने का नहीं किया कोई इंतजाम

इसके अलावा पैसेंजर का ये भी कहना है कि इस नौ घंटे की देरी के दौरान उन्हें ढंग से रिफ्रेशमेंट्स भी नहीं दी गई। ये इस हफ्ते की दूसरी ऐसी घटना है। पिछले रविवार को लंदन से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को जयपुर में ही लैंड करवा दिया गया। इससे 350 पैसेंजर्स को काफी असुविधा हुआ। 3 घंटे तक ये फ्लाइट जयपुर में रुकी रही और पायलट ने बाद में उड़ान भरने से मना कर दिया। फ्लाइट जयपुर में वेदर कंडिशन की वजह से डायवर्ट की गई थी। इसके बाद ड्यूटी टाइम का हवाला देकर पायलट ने फिर टेकऑफ करने से मना कर दिया। हालांकि कई घंटों के बाद क्रू की रिप्लेसमेंट कर दी गई।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।