International Men’s Day 2022: टॉप 5 फाइनेंशियल गिफ्ट, 'इंटरनेशनल मेन्स डे' पर अपने लाइफ पार्टनर को दें ये तोहफे

International Men’s Day 2022: आज इंटनेशनल मेन्स डे है। अगर आप भी अपने पार्टनर को इस मौके पर खुश करना चाहती हैं तो उन्हें ये फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकती हैं

अपडेटेड Nov 19, 2022 पर 5:18 AM
19 नवंबर को International Men’s Day मनाया जाता है।

International Men’s Day 2022: दुनियाभर और भारत में हर साल 19 नवंबर (November 19) को 'अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day)' मनाया जाता है। आज इंटनेशनल मेन्स डे है। अगर आप भी अपने पार्टनर को इस मौके पर खुश करना चाहती हैं तो उन्हें ये फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकती हैं। आप अपने जीवन में खासियत रखने वाले पुरुषों को ऐसे गिफ्ट दे सकती है जो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने और पैसे की कमी को पूरा कर सकें। आइए जानते हैं इन पांच गिफ्ट ऑप्शन के बारे में..

1. डायरेक्ट इक्विटी

आप लंबी समय के लिए अच्छी और आर्थिक रूप से मजबूत कंपनियों के शेयर खरीदकर अपने पार्टनर को शेयरों का गिफ्ट कर सकते हैं।


2. भविष्य के लिए करें निवेश

आपका साथी कोई नया कारोबार करना चाहते हैं या पढ़ना चाहते हैं या नया कोर्स करना चाहते हैं लेकिन पैसे की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे। आप उन्हें कैश गिफ्ट कर सकते हैं लेकिन उसे लिए आपको निवेश करना होगा। ऐसी योजनाओं में निवेश करना होगा जहां पैसा बढ़ सके और भविष्य के लिए आपके पार्टनर के काम आ सके।

3. म्यूचुअल फंड या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड SIP में करें निवेश

आप अपनी पसंद के फंड में अपने पार्टनर के नाम से SIP में निवेश कर सकते हैं। ये SIP मार्केट में आसानी से बेची और खरीदी जा सकती है।

4. बीमा पॉलिसी (Insurance Policy)

ऐसे अनिश्चित समय में बीमा पॉलिसी की जरूरत पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। आप लाभार्थी के रूप में अपने साथी के साथ अपने या पार्टनर के नाम से जीवन या स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं। यह उन्हें किसी भी बीमारी या मृत्यु के मामले में बहुत आवश्यक फाइनेंशिल हेल्प करेगा।

5. रजिस्टर निवेश सलाहकार (आरआईए) का सब्सक्रिप्शन गिफ्ट में देना

वित्तीय प्रोडक्ट खरीदने में जोखिम शामिल होता है जिसे बाजार के एक्सपर्ट और प्रोफेशनल अच्छी तरह समझते हैं। एक रजिस्टर SEBI आरआईए की सर्विस गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। ये गिफ्ट आपके पार्टनर को सही तरीके से निवेश करने की प्लानिंग में मदद करेगा। वह अपने पैसे को निवेश करने के लिए सही तरीके से प्लान भी कर पाएंगे।

टॉप PMS स्कीम्स जिन्होंने पिछले 10 साल में सालान 23% रिटर्न दिया, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।