Credit Cards

भारत की इन मह‍िलाओं के पास है 'कुबेर का खजाना', यहां देखें देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट

International Women's Day : क्या आपको पता है कि भारत की सबसे रईस महिलाएं कौन हैं? भारत सबसे बड़े अरबपतियों की नाम तो सब जानते हैं। लेकिन सबसे बड़ी अरबपति महिलाएं कौन सी हैं, इस बारे में कम लोगों को पता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पहले आइए जानते हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं और उनकी नेटवर्थ कितनी हैं

अपडेटेड Mar 08, 2025 पर 8:01 AM
Story continues below Advertisement
भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं कौन हैं? यहां देखें लिस्ट

International Women's Day : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं, यह तो सब जानते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारत की सबसे अमीर महिला (India's Richest Woman) कौन हैं? आज से कुछ दिनों बाद यानी 8 मार्च को मानए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे कि भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं कौन हैं।

1.सावित्री जिंदल 

सावित्री जिंदल 34.3 बिलियन डॉलर (₹3,430 करोड़) की कुल संपत्ति के साथ, भारत की सबसे अमीर महिला हैं। 2005 में अपने पति की मृत्यु के बाद उन्हें ओपी जिंदल ग्रुप विरासत में मिला। बता दें कि जिंदल ग्रुप, स्टील-बिजली और इन्फ्रास्ट्रक्चर के औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक है।


2. रेखा झुनझुनवाला

रेखा झुनझुनवाला, राकेश झुनझुनवाला की मौत के बाद उनका बिजनेस संभाला है। 2022 में राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु के बाद उनके शेयर होल्डिंग्स मिलने के बाद, वह 800 करोड़ रूपए की कुल संपत्ति के साथ भारत की सबसे धनी महिलाओं में से एक बन गईं।

3. रेणुका जगतियानी

रेणुका जगतियानी की अनुमानित कुल संपत्ति ₹560 करोड़ है। वह यूएई स्थित कंपनी लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ और अध्यक्ष हैं। लैंडमार्क ग्रुप में, रिटेल और हॉसपिटैलिटी इंडस्ट्री ने नए क्षेत्रों में विस्तार किया है और अपने वैश्विक पहचान बनाई है।

4. विनोद राय गुप्ता

विनोद राय गुप्ता, 470 करोड़ की कुल संपत्ति की मालिक हैं। विनोद गुप्ता और उनके बेटे अनिल राय गुप्ता हैवेल्स इंडिया के मालिक हैं, जो देश के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। हैवेल्स के 14 प्रोडेक्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और यह 50 से अधिक देशों में मौजूद है।

5.स्मिता कृष्णा गोदरेज

स्मिता कृष्णा गोदरेज, गोदरेज परिवार की सदस्य स्मिता कृष्णा-गोदरेज का गोदरेज ग्रुप में 20% हिस्सा है। उनकी कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये है। वे कंपनी के उपभोक्ता वस्तुओं और रियल एस्टेट कारोबार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

6.किरण मजूमदार शॉ

किरण मजूमदार शॉ , 1978 में  बायोकॉन नाम की बायोफार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना की। 340 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ, उन्होंने बायोकॉन को इंसुलिन और बायोसिमिलर के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध किया।

7.राधा वेम्बू 

ज़ोहो कॉर्पोरेशन की सह-संस्थापक राधा वेम्बू की कुल संपत्ति 320 करोड़ रुपये है। वे ज़ोहो वर्कप्लेस की प्रमुख हैं और कंपनी के 45 से अधिक सॉफ़्टवेयर उत्पादों के संचालन में अहम भूमिका निभाती हैं।

8.अनु आगा

1996 में अपने पति के निधन के बाद अनु आगा ने इंजीनियरिंग कंपनी थर्मैक्स की जिम्मेदारी संभाली। उनकी संपत्ति 310 करोड़ रुपये है। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

9.लीना तिवारी

फार्मास्युटिकल और बायोटेक कंपनी USV की अध्यक्ष लीना गांधी तिवारी की कुल संपत्ति 310 करोड़ रुपये है। उनकी कंपनी खासतौर पर हॉर्ट और डायबिटीज़ से जुड़ी दवाएँ बनाने में माहिर है।

10.फाल्गुनी नायर

पहले निवेश बैंकिंग में कार्यरत रहीं फाल्गुनी नायर ने नाइका (Nykaa) की शुरुआत की। 2021 में कंपनी के सफल आईपीओ के बाद उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी और अब उनकी कुल संपत्ति 290 करोड़ रुपये है। वे भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।