IPL 2023: कार दुर्घटना के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की अगुआई करने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कहा कि टीम को पंत (Rishabh Pant To Miss IPL 2023) की कमी खलेगी। यह ऐसी चीज है जिसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं लेकिन हम सब चाहते हैं कि वह पूरी तरह से ठीक होकर मैदान पर वापसी करें।
