Get App

'मेरे पापा 10 दिनों से ICU में थे, मैं उनके लिए खेल रहा था', पढ़ें- LSG की जीत के हीरो मोहसिन खान की दर्दभरी कहानी

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुंबई इंडियंस (MI) पर पांच रनों की रोमांचक जीत के हीरो रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने मंगलवार को अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन अपने बीमार पिता को समर्पित किया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन जैसे आक्रामक बल्लेबाज थे लेकिन मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को यादगार जीत दिलाई

Akhileshअपडेटेड May 17, 2023 पर 4:11 PM
'मेरे पापा 10 दिनों से ICU में थे, मैं उनके लिए खेल रहा था', पढ़ें- LSG की जीत के हीरो मोहसिन खान की दर्दभरी कहानी
IPL 2023: मैच के बाद मोहसिन खान ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि एक दिन पहले ही उनके पिता ICU से बाहर आए थे

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुंबई इंडियंस (MI) पर पांच रनों की रोमांचक जीत के हीरो रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने मंगलवार को अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन अपने बीमार पिता को समर्पित किया, जिन्हें 10 दिन ICU में बिताने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उत्तर प्रदेश के 24 वर्षीय IPL स्टार का पिछले साल एक सनसनीखेज सीजन था। लेकिन वह बाएं कंधे की चोट के कारण इस साल पूरे घरेलू सीजन और IPL के अधिकांश भाग से चूक गए थे। 2023 के आईपीएल में केवल अपना दूसरा मैच खेलते हुए खान ने विनाशकारी टिम डेविड के खिलाफ अंतिम ओवर में 11 रन का बचाव किया, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस पर पांच रन की जीत के साथ IPL प्लेऑफ के करीब पहुंच गया।

मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन जैसे आक्रामक बल्लेबाज थे लेकिन मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस जीत से लखनऊ की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंची।

मैच के बाद मोहसिन खान ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि एक दिन पहले ही उनके पिता ICU से बाहर आए थे। खान ने कहा, "मेरे पिता ICU में थे और मैं उनके लिए खेल रहा था। वह कल (15 मई) ही डिस्चार्च हुए हैं। वह जरूर टीवी पर मैच देख रहे होंगे। मैं केवल उनके लिए खेल रहा था। मैं उनके लिए यह मैच जीतना चाहता था। वह पिछले 10 दिनों से आईसीयू में थे। वह मेरे प्रदर्शन से जरूर खुश होंगे।"

...तो हाथ काटना पड़ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें