IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रह चुके पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिंह ने साल 2018 की उस अनसुनी कहानी को याद किया जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को पहली बार रोते देखा। तीन साल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ खेलने वाले हरभजन ने कहा कि CSK के दो साल के प्रतिबंध के बाद जब फिर टीम की IPL में वापसी हुई तो उन्होंने एमएस धोनी को रात के डिनर में रोते हुए देखा। महान विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने अपने IPL करियर की शुरुआत CSK के साथ की थी। लेकिन साल 2015 में हुए स्पॉट फिक्सिंग के चलते 2016 और 2017 के सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स पर प्रतिबंध लगने के बाद वह कुछ सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट में शामिल हो गए।
