Get App

IPL Media Rights Auction : Viacom18 को 20,500 करोड़ रुपये में मिले डिजिटल राइट्स, 2023-27 साइकिल के लिए होगी डील

मीडिया राइट्स ऑक्शन में सभी की नजर डिजिटल पर टिकी थीं, जिसकी ग्रोथ सबसे तेज बनी हुई है। 2018-22 के मीडिया राइट्स साइकिल में, डिजिटल की वैल्यू 4,040 करोड़ रुपये थी और टीवी राइट्स की 11,410 करोड़ रुपये थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 8:46 AM
IPL Media Rights Auction : Viacom18 को 20,500 करोड़ रुपये में मिले डिजिटल राइट्स, 2023-27 साइकिल के लिए होगी डील
IPL के आगामी मीडिया राइट्स साइकिल में 410 मैच शामिल हैं और डिजिटल के लिए बोली 20,500 करोड़ रुपये की बोली टीवी की 23,575 करोड़ रुपये की बोली के काफी नजदीक पहुंच गई है

IPL Media Rights Auction : Viacom18 ने 20,500 करोड़ रुपये में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं। 12 और 13 जून को हुए मीडिया राइट्स के ऑक्शन में 2023-27 साइकिल के लिए ये राइट्स मिले हैं।

वहीं डिज्नी स्टार (Disney Star) को 23,575 करोड़ रुपये में ब्रोडकॉस्ट राइट्स (broadcast rights) हासिल हुए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नेटवर्क ने 18,130 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर 30 फीसदी प्रीमियम  देकर टीवी राइट्स हासिल किए हैं।

सबसे तेज है डिजिटल की ग्रोथ

मीडिया राइट्स ऑक्शन में सभी की नजर डिजिटल पर टिकी थीं, जिसकी ग्रोथ सबसे तेज बनी हुई है। 2018-22 के मीडिया राइट्स साइकिल में, डिजिटल की वैल्यू 4,040 करोड़ रुपये थी और टीवी राइट्स की 11,410 करोड़ रुपये थी। आगामी मीडिया राइट्स साइकिल में 410 मैच शामिल हैं और डिजिटल के लिए बोली 20,500 करोड़ रुपये की बोली टीवी की 23,575 करोड़ रुपये की बोली के काफी नजदीक पहुंच गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें