इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) ने एक बयान में कहा है कि उसने स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) और गुरु रामकृष्ण परमहंस (Ramakrishna Paramahansa) के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों से उपजे विवाद के बाद उस संत पर एक महीने के लिए बैन लगा दिया है। इस्कॉन मंदिर सोसाइटी से जुड़े संत अमोघ लीला दास (Amogh Lila Das) की स्वामी विवेकानंद और गुरु रामकृष्ण परमहंस पर अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। अमोघ लीला दास नामक संत ने मछली के सेवन के लिए स्वामी विवेकानंद की आलोचना करते हुए कहा था कि एक सदाचारी व्यक्ति कभी भी किसी प्राणी को हानि नहीं पहुंचा सकता।
