Get App

ISRO वैज्ञानिक को बेंगलुरु में रोड रेज का करना पड़ा सामना, स्कूटर सवार युवक ने किया हमला, देखें वीडियो

Bengaluru News: हमलावर ने इसरो वैज्ञानिक पर उस वक्त हमला किया, जब वह बेंगलुरु स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। वैज्ञानिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर नवनिर्मित HAL अंडरपास के पास रोड रेज का सामना करना पड़ा है

Akhileshअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 2:29 PM
ISRO वैज्ञानिक को बेंगलुरु में रोड रेज का करना पड़ा सामना, स्कूटर सवार युवक ने किया हमला, देखें वीडियो
Bengaluru News: हमले के बाद युवक बीच सड़क पर वैज्ञानिक से गाली-गलौज करने लगा

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रोड रेज से जुड़ी एक हालिया घटना में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक पर कथित तौर पर हमले की खबर सामने आई है। हमलावर ने इसरो वैज्ञानिक पर उस वक्त हमला किया, जब वह बेंगलुरु स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। वैज्ञानिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर नवनिर्मित HAL अंडरपास के पास रोड रेज का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक पर कथित तौर पर एक व्यक्ति ने उस समय हमला किया जब वह अपनी कार के अंदर थे।

वैज्ञानिक आशीष लांबा (Aashish Lamba) ने X पर एक पोस्ट में घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह इसरो कार्यालय की ओर जा रहे थे, तो बिना हेलमेट पहने स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति अचानक उनकी कार के सामने आ गया। इसके बाद टक्कर से बचने के लिए आशीष को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिसके कारण स्कूटर सवार उनकी कार के सामने रुक गया। फिर बीच सड़क पर वह वैज्ञानिक से गाली-गलौज करने लगा।

कार के डैशबोर्ड कैमरे द्वारा कैप्चर की गई वीडियो फुटेज और तस्वीरों को शेयर करते हुए आशीष ने बताया कि यह घटना 29 अगस्त को बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर हाल ही में निर्मित एचएएल अंडरपास के पास हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूटर सवार उनकी कार के पास आया, उन्हें डांटा और यहां तक कि गुस्से में आकर उसकी कार के टायरों पर लात मार दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कल इसरो ऑफिस जाने के दौरान नवनिर्मित एचएएल अंडरपास के पास बिना हेलमेट के स्कूटी (KA03KM8826) पर एक व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और अचानक हमारी कार के सामने आ गया। इसलिए हमें अचानक ब्रेक लगाना पड़ा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें