Year End Review 2023: जम्मू-कश्मीर के लिए 2023 कई मामलों में ऐतिहासिक साल रहा। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल-370 को रद्द करने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी में G-20 की अहम बैठक आयोजित कर कूटनीतिक सफलता हासिल की। हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक साल और ऐसा बीता जब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नहीं हुए। इन सर्दियों में प्रस्तावित पंचायत चुनाव एवं शहरी स्थानीय निकाय चुनाव भी टाल दिए गए।
