Jharkhand Class 10th Exam Paper Leak Case: पुलिस ने मंगलवार (25 फरवरी) को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में 6 और लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। JAC ने 20 फरवरी को कक्षा 10वीं की हिंदी और विज्ञान की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं, क्योंकि क्वेश्चन पेपर कथित रूप से लीक हो गए थे। क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो गई थीं।
