झारखंड में गिरिडीह के पास नक्सलियों ने बुधवार देर रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एहतियाती तौर पर हावड़ा-गया-दिल्ली रेल लाइन पर पर ट्रेनों को आवागमन पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। हालांकि, रेलवे ट्रैक को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। पटरियों को बम से उड़ाने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है। राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
