Get App

JNU की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी स्लोगन लिखे जाने पर बवाल! प्रशासन ने दिए जांच के आदेश; जानें क्या है पूरा मामला

Anti-Brahmin Slogans In JNU: JNU कैंपस के अंदर जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मणों के खिलाफ नारे लिखे गए हैं। दीवारों पर असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ अमर्यादित नारे लिखे, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 02, 2022 पर 11:27 AM
JNU की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी स्लोगन लिखे जाने पर बवाल! प्रशासन ने दिए जांच के आदेश; जानें क्या है पूरा मामला
Anti-Brahmin Slogans In JNU: ब्राह्मणों के अलावा बनिया समुदाय को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है

Anti-Brahmin Slogans In JNU: हमेशा विवादों से घिरे रहने वाला दिल्ली (Delhi) में स्थित देश का नामी संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, JNU में ब्राह्मण विरोधी स्लोगन (Anti-Brahmin Slogans) लिखे जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। JNU कैंपस में कई जगहों पर गुरुवार को ब्राह्मण-विरोधी नारे लिखे जाने का दावा किया गया। इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिलहाल, जेएनयू प्रशासन की तरफ से इस घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

क्या लिखा है?

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि जेएनयू छात्रों के दावों के अनुसार स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-2 की इमारत पर ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ नारे लिखे गए। छात्रों ने दावा किया कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ नारों के साथ स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-2 की इमारत में तोड़फोड़ की गई। दीवारों पर लिखे नारों में से कुछ नारे हैं, ‘‘ब्राह्मण परिसर छोड़ो’’, ‘रक्तपात होगा’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और ‘ब्राह्मणों और बनिया, हम तुम्हारे पास बदला लेने आ रहे हैं।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें