Jo Lindner Death: 30 साल के बॉडी बिल्डर का एन्यूरिज्म की वजह से देहांत, गर्लफ्रेंड ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Jo Lindner Death: जो लिंडनर ने 30 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पेशे से फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रहे जो कि आखिरी पोस्ट दो दिन पहले आई थी। पोस्ट में उन्होंने बॉडी बिल्डिंग से एक साल का ब्रेक लेने के बारे में बताया। साथ ही शेयर किया कि अब वापसी करना कितना मुश्किल है। वो काफी समय में थाइलैंड में रहकर काम कर रहे थे।

अपडेटेड Jul 02, 2023 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
Nicha भावुक होकर आगे कहती हैं कि वो हमेशा कहते थे कि हमेशा आगे बढ़ते रहो और स्ट्रॉन्ग रहो।

Jo Lindner Death: बॉडी बिल्डर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जो लिंडनर का तीस की उम्र में देहांत हो गया। उनकी अचानक हुई इस मौत का कारण एन्यूरिज्म को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो लिंडनर थाइलैंड में रह रहे थे और वहीं से वीडियोज शेयर कर रहे थे। जो लिंडनर की गर्लफ्रेंड Nicha ने इंस्टाग्राम पर ये दुखद खबर सभी के साथ शेयर की। Nicha लिखती हैं कि  'जो अब सबसे बेहतरीन जगह पर हैं। कल की ही बात है कि एन्यूरिज्म की वजह से उनका देहांत हो गया। मैं उनके साथ कमरे में ही थी।'

ज्यादा नहीं लिख पाऊंगी

Nicha आगे लिखती हैं कि उन्होंने मेरे गले में नेकलेस डाला और उसके बाद हम दोनों साथ में समय बिता रहे थे। इसके बाद हम चार बजने का इंतजार करने लगे क्योंकि हमें जिम में नोएल से मुलाकात करनी थी। जो लिंडनर मेरी बाहों में था और वक्त तेजी से बीत रहा था। वो तीन दिन पहले मुझसे गर्दन पर दर्द की शिकायत भी कर रहा था। तब हमें बिलकुल भी किसी अनहोनी का एहसास नहीं था। इस मौके पर मैं ज्यादा कुछ नहीं लिख पाऊंगी। बस इतना कहना है कि जितना आप इस आदमी को जानते थे ये उससे भी ज्यादा अच्छा था। बहुत ही प्यारा, दयालु और स्ट्रॉन्ग इतना मेहनती, ईमानदार और वफादार।।।

View this post on Instagram

A post shared by NICHA (@immapeaches)


Nicha भावुक होकर आगे कहती हैं कि वो हमेशा कहते थे कि हमेशा आगे बढ़ते रहो और स्ट्रॉन्ग रहो। अगर आप उसे जानते हो तो आपको पता होगा कि वो कितना शानदार आदमी था। उसने अपनी जिंदगी में कितना कुछ किया है और अपनी मेहनत के दम पर सब हासिल किया। प्लीज हमेशा उसे Joesthetics के नाम से ही याद रखिएगा।

ऑटोग्राफ के बीच भी मुस्कुरा रहे थे

जो कि अचानक हुई इस मौत से फॉलोअर्स गहरे सदमे में है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये बेहद शॉकिंग है अभी कुछ महीनों पहले ही मेरी इस आदमी से एक फिटनेस कन्वेंशन में मुलाकात हुई थी। बहुत से लोग उनसे लगातार सेल्फी और ऑटोग्राफ मांग रहे थे और उनके साथ बातचीत भी कर रहे थे। दूसरे यूजर ने कहा कि भाई तुम मेरी बहुत बड़ी प्रेरणा हो। मैं बता भी नहीं सकता कि इस वक्त मैं कितना दुखी हूं। आपने जितने लोगों की मदद की है और अपने नॉलेज को दूसरों तक पहुंचाया है वो बेशकीमती है।

लिंडनर की आखिरी पोस्ट

लिंडनर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले एक पोस्ट डाली थी जिसमें लिखते हैं कि कैसे उन्होंने एक साल पहले बॉडी बिल्डिंग से ब्रेक ले लिया था और अब अपने टेस्ट लेवल को दोबारा हासिल नहीं कर पा रहे हैं। जो लिंडनर की जान एन्यूरिज्म से गई। एन्यूरिज्म में खून की नली की दीवारें कमजोर हो जाती हैं। जैसे ही खून इनमें से गुजरता है ये कमजोर नलियां गुब्बारे की तरह फूल जाती हैं। ज्यादा फूलने पर ये हानिकारक हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।