Kameshwar Chaupal Death: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। चौपाल का 68 साल की उम्र में गुरुवार (6 फरवरी) देर रात निधन हुआ। राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चौपाल ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य चौपाल लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। वह पटना के रहने वाले थे। उन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम शिलान्यास समारोह में पहली ईंट रखी थी। उस समारोह को कामेश्वर चौपाल ने ही संपन्न कराया था।
