Shivamogga Communal Clash: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने सोमवार को कहा कि शिवमोगा में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पथराव की घटना के सिलसिले में 40 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। शिवमोगा में रविवार रात ईद मिलाद के जुलूस के दौरान दो गुटों में तनाव सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया, जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिले के एक हिस्से में CrPC की धारा 144 लागू की गई है।
