Karnataka Assembly Election Result 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में 136 सीटों पर बढ़त के साथ कांग्रेस (Congress) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 65 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रात 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 133 सीटों पर जीत मिल गई है, जबकि 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी को 64 सीटों पर जीत मिल गई है, जबकि 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। उधर, जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटों पर जीत मिल गई है। जबकि दो सीट पर अन्य को जीत मिली है।
