Karnataka News: हुबली के मंदिर में बड़ा हादसा! LPG सिलेंडर विस्फोट से 9 श्रद्धालु झुलसे, हालत गंभीर

Karnataka News: कर्नाटक के हुबली में स्थित एक मंदिर में आग लगने से 9 भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। विद्यानगर पुलिस ने कहा कि अच्छव्वा कॉलोनी में शिव मंदिर में रविवार 22 दिसंबर की देर रात आग लग गई। भक्तों में से एक ने नींद में एलपीजी स्टोव को छू लिया था, जिससे रात करीब 1 बजे गैस लीक हो गई और यह भीषण हादसा हो गया। हादसे के दौरान भक्त सो रहे थे

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Karnataka News: धमाका होने से भगवान अयप्पा के नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Karnataka News: कर्नाटक के हुबली में एक शिव मंदिर में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भगवान अयप्पा के 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार (22 दिसंबर) देर रात शहर के साईनगर में हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय श्रद्धालु मंदिर के कमरे में सो रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी 9 घायलों को तुरंत केआईएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल भक्तों को अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मंदिर वाले इलाके में डर का माहौल है। पुलिस को संदेह है कि श्रद्धालुओं ने खाना पकाने के बाद सिलेंडर को ठीक से बंद नहीं किया, जिसके कारण यह धमाका हुआ। श्रद्धालु केरल के प्रसिद्ध सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?


पुलिस ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब भक्त मंदिर के कमरे में सो रहे थे। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि संदेह है कि श्रद्धालुओं ने खाना पकाने के बाद सिलेंडर का नॉब ठीक से बंद नहीं किया, जिसके कारण विस्फोट हुआ। श्रद्धालु केरल में सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा पर थे।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष पीएस प्रशांत ने सोमवार को बताया कि 14 दिसंबर तक 29 दिनों में 22 लाख से अधिक भगवान अयप्पा श्रद्धालुओं ने सबरीमाला का दौरा किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 4.51 लाख अधिक है।

उन्होंने कहा कि मंदिर में कुल राजस्व में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 22.76 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। 14 दिसंबर तक 29 दिनों में कुल 22,67,956 भगवान अयप्पा भक्तों ने सबरीमाला का दर्शन किया था।

भगवान अयप्पा में 163.89 करोड़ रुपये के मिले दान

इस अवधि में कुल 163.89 करोड़ रुपये का मंदिर को राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें से अरवाना (प्रसादम) की बिक्री से 82.67 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि भेंट पेटी से 52.27 करोड़ रुपये की आय हुई।

उन्होंने कहा कि अरवाना की बिक्री से आय पिछले साल प्राप्त 65.26 करोड़ रुपये से 17.41 करोड़ रुपये अधिक रही, उन्होंने कहा कि भेंट पेटी से प्राप्त आय पिछले साल की इसी अवधि के दौरान प्राप्त राशि से 8.35 करोड़ रुपये अधिक है।

ये भी पढ़ें- Bengaluru Accident: बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा! SUV में सवार IT कंपनी के CEO और परिवार के 6 सदस्यों की मौत, सड़क सुरक्षा पर फिर बहस शुरू

प्रशांत ने यह भी कहा कि इस वर्ष तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर में सुचारू रूप से दर्शन करने के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने देवस्वोम बोर्ड के साथ सहयोग करने वाले पुलिस सहित सभी विभागों को धन्यवाद दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।