Get App

Karnataka News: हुबली के मंदिर में बड़ा हादसा! LPG सिलेंडर विस्फोट से 9 श्रद्धालु झुलसे, हालत गंभीर

Karnataka News: कर्नाटक के हुबली में स्थित एक मंदिर में आग लगने से 9 भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। विद्यानगर पुलिस ने कहा कि अच्छव्वा कॉलोनी में शिव मंदिर में रविवार 22 दिसंबर की देर रात आग लग गई। भक्तों में से एक ने नींद में एलपीजी स्टोव को छू लिया था, जिससे रात करीब 1 बजे गैस लीक हो गई और यह भीषण हादसा हो गया। हादसे के दौरान भक्त सो रहे थे

Akhileshअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 4:06 PM
Karnataka News: हुबली के मंदिर में बड़ा हादसा! LPG सिलेंडर विस्फोट से 9 श्रद्धालु झुलसे, हालत गंभीर
Karnataka News: धमाका होने से भगवान अयप्पा के नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Karnataka News: कर्नाटक के हुबली में एक शिव मंदिर में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भगवान अयप्पा के 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार (22 दिसंबर) देर रात शहर के साईनगर में हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय श्रद्धालु मंदिर के कमरे में सो रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी 9 घायलों को तुरंत केआईएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल भक्तों को अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मंदिर वाले इलाके में डर का माहौल है। पुलिस को संदेह है कि श्रद्धालुओं ने खाना पकाने के बाद सिलेंडर को ठीक से बंद नहीं किया, जिसके कारण यह धमाका हुआ। श्रद्धालु केरल के प्रसिद्ध सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब भक्त मंदिर के कमरे में सो रहे थे। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि संदेह है कि श्रद्धालुओं ने खाना पकाने के बाद सिलेंडर का नॉब ठीक से बंद नहीं किया, जिसके कारण विस्फोट हुआ। श्रद्धालु केरल में सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा पर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें