Kartavya Path Inaugration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा (Netaji Subhas Chandra Bose Statue) का अनावरण किया। उन्होंने नए नाम वाले कर्तव्य पथ (Kartavya Path) का भी उद्घाटन किया। कर्तव्य पथ राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक एक सेक्शन है। इसमें चारों ओर हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग, नहरें, अलग-अलग राज्यों के फूड स्टॉल, नए सर्विस ब्लॉक और वेंडिंग कियोस्क होंगे।
