Get App

KBC 15  होगा पहले से भी ज्यादा 'ज्ञानदार, धनदार और शानदार', इस प्लेटफॉर्म पर ले पाएंगे शो का आनंद

KBC 'Who Wants to Be a Millionaire' का हिंदी वर्जन है। अमिताभ बच्चन इस शो को 2000 से होस्ट कर रहे हैं। तीसरे सीजन में किंग खान ने शो को होस्ट किया था। इस बार का सीजन बेहद खास है कई लाइफलाइंस को बदला गया है। साथ ही इस सीजन को ऑडिएंस के लिए बेहद इंगेजिंग बनाया गया है। जानिए शो से जुड़ी खास अपडेट्स....

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 10:34 AM
KBC 15  होगा पहले से भी ज्यादा 'ज्ञानदार, धनदार और शानदार', इस प्लेटफॉर्म पर ले पाएंगे शो का आनंद
अमिताभ बच्चन का नया सीजन 14 अगस्त से Sony एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9 बजे से शुरू हो चुका है।

KBC 15: अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 15 का आगाज कर चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति भारत के कुछ खास रिएलिटी शोज में से एक है। ये शो एक्टर की लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। एक्टर ने बताया कि वो लोगों के साथ फिर से बातचीत के लिए तैयार हैं और फिर से नए सीजन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अमिताभ बच्चन का नया सीजन 14 अगस्त से Sony एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9 बजे से शुरू हो चुका है। सोमवार से शुक्रवार तक इस शो को सेम स्लॉट पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा ऑडिएंस इसे SonyLIV पर भी देख सकते हैं।

इस बार शो में क्या है खास

टीम ने बताया कि इस नए सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक सुपर संदूक दिया जाएगा। इस संदूक की मदद से वो अपने घाटों को रिकवर कर सकेंगे। इस सीजन में देश का सवाल भी इंट्रोड्यूस किया गया है ताकि व्यूअर्स की इंगेजमेंट को बढ़ाया जा सके। पुरानी सभी लाइफलाइंस के साथ डबल डिप लाइफलाइन भी शुरू की गई है। वहीं 50-50 की रीमूव कर दिया गया है। इस सीजन में ऑडिएंस को भी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में खेलने का मौका मिलेगा।

शो में लगातार बढ़ रही कीमत

KBC Who Wants to Be a Millionaire का हिंदी वर्जन है। अमिताभ बच्चन इस शो को 2000 से होस्ट कर रहे हैं। तीसरे सीजन में किंग खान ने शो को होस्ट किया था। 2013 में आए सातवें सीजन में प्राइज की कीमत 7 करोड़ कर दी गई थी वहीं 14वें सीजन में कीमत को बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपए कर दिया गया। अमिताभ बच्चन ने अपनी जारी की गई एक स्टेमेंट में कहा कि केबीसी हमेशा से ही ज्ञानदार, धनदार और शानदार रहा है। 15वां सीजन थोड़ा हटकर होगा इसमें हम प्रगति कर रहे भारत और यहां के नागरिकों के बड़े सपनों को दिखाएंगे। बिग बी ने आगे बताया कि ये शो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और वो लोगों से बातचीत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें