KBC 16 को मिला पहला करोड़पति विनर, UPSC उम्मीदवार चंद्र प्रकाश को बिग बी ने लगाया गले

KBC 16 First Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीजन 16 में जम्मू-कश्मीर के 22 वर्षीय यूपीएससी उम्मीदवार चंद्र प्रकाश ने पहला करोड़पति बनकर इतिहास रच दिया है। बुधवार (25 सितंबर) को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इंस्टाग्राम पर जश्न का यह पल शेयर किया, जिसमें केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन चंद्र प्रकाश की जीत की घोषणा करते नजर आए

अपडेटेड Sep 26, 2024 पर 11:14 AM
KBC 16: UPSC उम्मीदवार चंद्र प्रकाश 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब देने से चूक गए। उन्हें 1 करोड़ की राशि से ही संतोष करना पड़ा

KBC 16 First Crorepati: जम्मू-कश्मीर के 22 वर्षीय UPSC उम्मीदवार चंद्र प्रकाश कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीजन 16 के पहले करोड़पति बनकर कमाल कर दिया है। स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीते। लेकिन 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल का जवाब देने से पहले ही उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया। शो के होस्ट और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनके दृढ़ संकल्प और जज्बे की जमकर तारीफ की। बुधवार (25 सितंबर) को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इंस्टाग्राम पर जश्न के इस पल को शेयर किया, जिसमें KBC के होस्ट बिग बी चंद्र प्रकाश की जीत की घोषणा करते हुए दिखाई दिए।

बचपन से ही गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने के बावजूद चंद्र प्रकाश हॉट सीट तक पहुंचे। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने खड़े होकर खुशी से चिल्ला रहे थे, "1 करोड़ रुपये!" जैसे ही भीड़ ने तालियां बजाईं, अमिताभ बच्चन ने चंद्र प्रकाश को गले लगाने के लिए आमंत्रित किया और कहा, "गले लग जाइए आप हमारे।" सोनी टीवी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "इस सीजन के पहले करोड़पति, चंद्र प्रकाश को हम सब की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं!"

एक करोड़ का सवाल


चंद्र प्रकाश के लिए सीजन के पहले करोड़पति बनने का निर्णायक 1 करोड़ रुपये का सवाल था: "किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं बल्कि एक बंदरगाह है। उसके अरबी नाम का अर्थ है 'शांति का निवास'?" इसके विकल्प थे:- A) सोमालिया, B) ओमान, C) तंजानिया और D) ब्रुनेई...। चंद्र प्रकाश ने 'डबल डिप' लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और तंजानिया का सही जवाब दिया।

इसके बाद, अमिताभ बच्चन ने उनसे 7 करोड़ रुपये का सवाल पूछा:- "1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला बच्चा कौन था?" इसके जवाब के बारे में अनिश्चित और कोई लाइफलाइन न होने के कारण प्रकाश ने खेल छोड़ने का फैसला किया। जब अनुमान लगाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने विकल्प A) वर्जीनिया डेयर चुना, जो सही निकला।

शो में चंद्र का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं था। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने जन्म के समय अपनी आंत में रुकावट सहित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बारे में बताया। उनकी अब तक सात सर्जरी हो चुकी हैं। अभी भी उन्हें आंतों की समस्या है। डॉक्टरों ने उन्हें आठवीं सर्जरी करवाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Cyber attack: रणवीर अल्लाहबादिया के सभी YouTube वीडियो डिलीट? दोनों यूट्यूब चैनल हैक, नाम बदलकर रखा Tesla

KBC 16 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 12 अगस्त से प्रसारित हो रहा है, जिसके एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित होते हैं। अमिताभ बच्चन ने 2000 में अपनी शुरुआत के बाद से इस शो की मेजबानी कर रहे हैं। बीच में सिर्फ 2007 में तीसरे सीजन में अभिनेता शाहरुख खान ने इस शो की मेजबानी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।