Kidney Damage: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी सभी हेल्दी रहना चाहते हैं। लेकिन रोजमर्रा की कुछ आदतें हमारी हेल्थ को खराब कर रही हैं। वहीं हममें से कुछ लोग कुछ चीजों से बचने के लिए अक्सर बहानों को अपनाते हैं। जैसे ट्रेवल करते समय टॉयलेट जाने से बचने के लिए ज्यादा पानी न पीना, एसी में बैठने पर प्यास नहीं लगने का बहाना बनाना। लेकिन यही आदतें आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। ऐसी आदतें किडनी के लिए नुकसानदायक होती हैं। बता दें किडनी का हमारे शरीर में अहम रोल होता है। किडनी शरीर में ब्लड को साफ करके उसमें मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करती है।
ऐसे में अगर किसी कारण किडनी खराब हो जाती है तो शरीर के नुकसानदायक तत्व बाहर नहीं निकल पाते। यह तत्व शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलकर जान का जोखिम बढ़ा सकते हैं। लाइफ स्टाइल की कुछ बुरी आदतों के चलते किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे किडनी डैमेज हो सकती है।
इन आदतों को आज से छोड़ दें
हमारे अंगों को सही तरीके से काम के लिए हमारे शरीर को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है। पानी बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे किडनी के लिए आपके सिस्टम को साफ करना आसान हो जाता है। लेकिन अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो किडनी में स्टोन होने का खतरा बना रहता है। बहुत सारा पानी पीने से किडनी स्टोन से बचा जा सकता है। किडनी फेलियर से बचने के लिए भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करना चाहिए।
जिन लोगों को नींद पूरी नहीं होती है। उनके शरीर को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता है। किडनी के लिए स्वास्थ्य का बेहतर रहना बहुत जरूरी है। पूरी नींद होने पर किडनी सही तरह से काम करती है।
बहुत सारी महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं है। हमारा ब्लैडर लगभग दो कप लिक्विड को तीन ये चार घंटे तक होल्ड करके रख सकता है। लेकिन कुछ लोग पब्लिक बाथरूम में दिक्कत होने के कारण वह बहुत ज्यादा देर तक यूरिन को रोककर रखते हैं। ऐसा करना आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
किडनी के लिए नमक और चीनी का अधिक उपयोग नुकसानदायक है। नमक में पाया जाने वाला हाई डायटरी सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। जिससे किडनी पर असर पड़ता है। किडनी के मरीज या अधिक ब्लड प्रेशर के मरीज कम नमक या बिना नमक वाले भोजन करना चाहिए।
शरीर के लिए अधिक शुगर भी नुकसानदायक है। शुगर मोटापा बढाने, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का जोखिम बढ़ाता है। इसलिए मीठा बहुत कम खाना चाहिए। ऐसी चीजों को खाने से बचें, जिसमें प्रोसेस्ड शुगर शामिल हो।
आमतौर पर लोग किसी प्रकार के दर्द की शिकायत होने पर बिना डॉक्टरी सलाह के दर्द की दवा खा लेते हैं। लेकिन दर्द की दवाइयां ज्यादा खाना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इन दवाओं का नियमित उपयोग कम कर दें।
मांस का खाना किडनी के लिए हानिकारक होता है। मांस से खून में एसिड पैदा होता है जो एसिडोसिस का कारण बन सकता है। किडनी की सेहत के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है, इसके लिए डाइट में फलों और सब्जियों का सेवन शामिल करें।