Kulthi Dal: दाल को प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है। कई लोग शरीर में प्रोटीन (Protein Rich) की कमी को पूरा करने के लिए अरहर दाल, मसूर दाल, उड़द दाल, चना दाल और मटर दाल खाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बता रहे हैं। जिसके बारे में शायद आपने बहुत कम सुना होगा। इसका कुलथी दाल (Kulthi Dal - Horse Gram) है। यह दाल ज्यादा मशहूर नहीं है। लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
कुलथी दाल कई बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित हो सकती है। कुलथी की दाल प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होती है। इसको डाइट में शामिल कर कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलथी दाल की खेती ज्यादातर दक्षिण भारत में की जाती है। रसम और सांभर जैसी साउथ इंडियन डिश में कुलथी दाल का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। गहरे भूरे रंग की होने के कारण कुलथी दाल काफी हद तक साबुत मसूर की दाल की तरह दिखाई देती है। इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके फायदे....
कुलथी की दाल फाइबर से भरपूर होती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड में शुगर की मात्रा कंट्रोल में रखते हैं। कुलथी की दाल खाने से शुगर (Sugar) बढ़ने का खतरा कम होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर कुलथी दाल दिल की सेहत को भी दुरुस्त रखने का काम करती है। कुलथी की दाल शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर देती है और गुड कोलस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करती है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। लिहाजा नियमित रुप से कुलथी दाल खाने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
पथरी की परेशानी में फायदेमंद
कुलथी की दाल पथरी को रोकने में भी कारगर है। कुलथी की दाल खाने से किडनी स्टोन की का खतरा कम होता है। कुलथी यूरिन को बढ़ाने का काम करती है। जिससे यूरीन के जरिए हानिकारक पदार्थ और किडनी स्टोन को निकालने में मदद मिलती है। इस बात को एक्सपर्ट भी मानते हैं कि कुलथी की दाल किडनी स्टोन के लिए फायदेमंद है।
कुलथी की दाल खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस दाल में मौजूद पोषक तत्व भूख को कंट्रोल में रखते हैं और वेट लॉस में मदद करते है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसमें फाइबर भी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होते हैं। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।