बिहार के गया जिले में स्थित बांकेबाजार प्रखंड की लुटुआ पंचायत के कोठीलवा गांव निवासी लौंगी भुईयां (Laungi Bhuiyan) 30 सालों में अकेले पहाड़ से जमीन तक 3 किलोमीटर लंबी नहर बनाकर मिसाल कायम कर चुके हैं। ‘माउंनटेन मैन’ दशरथ मांझी की तरह 30 साल में इन्होंने 3 किलोमीटर लंबी, 4 फीट चौड़ी एवं 3 फीट गहरी नगर की खुदाई कर डाली। इसका मकसद गया के लहथुआ इलाके के कोठीलावा गांव के आसपास की पहाड़ियों से बारिश के पानी को अपने खेतों में पहुंचाना था।
