Layoff News: फिनटेक स्टार्टअप Fam में छंटनी की मार, 18 लोगों को निकाला, फाउंडर्स ने बाहर निकाले गए एंप्लॉयीज के लिए लगाई गुहार

Layoff News: नए साल में सात महीने बीत चुके हैं लेकिन छंटनी की मार अभी तक पड़ रही है। अब बंगलुरु के एक फिनटेक स्टार्टअप में इसकी मार पड़ी है। फिनटेक एप्लीकेशन फैम (Fam) के दो को-फाउंडर्स संभव जैन और कुश तनेजा ने 18 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि संभव और कुश ने जिन एंप्लॉयीज की छंटनी की गई है, उन्हें नई नौकरी खोजने में मदद कर रहे हैं

अपडेटेड Aug 05, 2023 पर 5:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संभव और कुश ने जिन एंप्लॉयीज की छंटनी की गई है, उन्हें नई नौकरी खोजने में मदद करने का प्रस्ताव दिया है। (Image- @sambhavanandjain)

Layoff News: नए साल में सात महीने बीत चुके हैं लेकिन छंटनी की मार अभी तक पड़ रही है। अब बंगलुरु के एक फिनटेक स्टार्टअप में इसकी मार पड़ी है। फिनटेक एप्लीकेशन फैम (Fam) के दो को-फाउंडर्स संभव जैन और कुश तनेजा ने 18 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी का कहना है कि अब इसकी स्ट्रैटजी तेजी से कारोबारी विस्तार की बजाय फिलहाल स्थिर बने रहने की है जिसके चलते छंटनी करनी पड़ रही है। हालांकि संभव और कुश ने जिन एंप्लॉयीज की छंटनी की गई है, उन्हें नई नौकरी खोजने में मदद कर रहे हैं।

SEBI in Action: मनमाने तरीके से कर रहे थे ट्रेडिंग, सेबी ने ठोक दिया 30 लाख का जुर्माना

कैसे कर रहे Fam के को-फाउंडर्स बाहर निकाले गए एंप्लॉयीज की मदद


संभव जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर ट्वीट किया है कि किसी भी फाउंडर्स के लिए सबसे कठिन होता है, अपने लोगों को जाने देना। हालांकि यह कठिन समय है और मजबूरी में FAM को 18 एंप्लॉयीज की छंटनी करनी पड़ी। उनका कहना है कि इन लोगों के लिए फिलहाल कंपनी में कोई ऐसा काम नहीं दिख रहा जो उनके पर्सनल ग्रोथ के मुताबिक हो, उनके पैशन को बढ़ावा दे सके और वे यहां एंजॉय कर सकें। हालांकि उन्होंने ट्वीट में आगे इन एंप्लॉयीज के लिए काम की गुहार भी लगाई है। संभव ने कहा कि अगर कोई कंपनी ईपीडी या ग्रोथ फंक्शंस में हायरिंग कर रही है तो वे संपर्क करें।

कुश तनेजा ने भी कंपनियों से ऐसी अपील की है। इस प्रकार फैम से जिन एंप्लॉयीज की छंटनी हुई है, उन्हें दोबारा काम दिलाने के लिए फाउंडर्स मदद कर रहे हैं।

 

यूजर्स का कैसा है रिएक्शन

एक यूजर ने संभव जैन के ट्वीट पर कमेंट किया है कि किसी बिजनेस में एंप्लॉयीज की हायरिंग होती है और उन्हें निकाला भी जाता है लेकिन फंडिंग सिकुड़ने पर अगर आप छंटनी करते हैं तो खुद को पीपुल-फर्स्ट या परिवार न कहें क्योंकि परिवार में राशन काम आने पर सदस्यों को बाहर नहीं निकाला जाता है।

 

वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया है। एक यूजर ने टेक और बीडी रिसोर्सेज के लिए सीवी मंगाई है। इस यूजर की कंपनी दिल्ली में है जिसकी एक ब्रांच बंगलुरु में भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।