Layoff News: दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle में छंटनी की एक बार फिर से मार पड़ी है। ओरेकल ने अपनी हेल्थ यूनिट से सैकड़ों एंप्लॉयीज को काम से निकाल दिया है, जॉब ऑफर रद्द कर दिए हैं और ओपन पोजिशन्स में कटौती की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों का हवाले से यह जानकारी दी है। ओरेकल की हेल्थ यूनिट यानी इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स कंपनी कर्नेर (Cerner) में अभी पिछले महीने ही छंटनी हुई थी। अमेरिकी कंपनियों में छंटनी की मार फीकी नहीं हो पा रही है। चढ़ती महंगाई और बढ़ती ब्याज दरों के चलते कॉरपोरेट तेजी से एंप्लॉयीज की संख्या में कटौती कर रहे हैं।
