Layoffs से डर लगता है? नौकरी जाने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी खत्म हो गई है

कई कंपनियां बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाल रही हैं। इनमें Twitter, Meta जैसी बड़ी कंपनियों से लेकर Byju's, Unacademy, Practically जैसे बड़े स्टार्टअप्स शामिल हैं

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि छंटनी (layoffs) का कारण मार्केट में होने वाला उतार-चढ़ाव होता है। इसका एंप्लॉयी के परफॉर्मेंस से कोई लेनादेना नही है।

कई कंपनियां बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाल रही हैं। इनमें Twitter, Meta जैसी बड़ी कंपनियों से लेकर Byju's, Unacademy, Practically जैसे बड़े स्टार्टअप्स शामिल हैं। हालांकि, नौकरी जाने का मतलब जिंदगी खत्म होना नहीं है। मनीकंट्रोल ने इस बारे में कई एक्सपर्ट्स से बात की। हमने यह जानने की कोशिश की कि ऐसी स्थिति का हमें कैसे सामना करना चाहिए और किस तरह पहले से ज्यादा मजबूत होकर सामने आना चाहिए।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि छंटनी (layoffs) का कारण मार्केट में होने वाला उतार-चढ़ाव होता है। इसका एंप्लॉयी के परफॉर्मेंस से कोई लेनादेना नही है। CIEL HR Services के एमडी और सीईओ आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा, "व्यक्ति को अपना धैर्य बनाए रखना चाहिए और नई नौकरी के लिए खुद को तैयार करना चाहिए कोशिश जल्द से जल्द चीजों को पटरी पर लाने की होनी चाहिए। साथ ही हमें अपनी स्किल को मजबूत बनाने पर फोकस करना चाहिए ताकि नई जॉब जल्द मिल जाए।"

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के सपोर्ट में अरबपति कारोबारी Gautam Adani ने चीन को चुनौती दी, जानिए कैसे!


एनएलबी सर्विसेज के सीईओ सचिन अलग ने कहा, "एंप्लॉयीज को अपने मेंटल हेल्थ का पूरा ख्याल रखना चाहिए। यह समझना चाहिए कि यह नई स्किल सीखने का समय है, जिसे आसानी से पूरा किया जा सकता है।" टीमलीज एडटेक की प्रेसिडेंट एवं को-फाउंडर नीति शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले अपने अपनी योग्यता और स्किल की फिर से समीक्षा करनी चाहिए। उन्हें यह खुद से पूछना चाहिए कि वह अपनी पहली की इडंस्ट्री और सेक्टर में जॉब करना चाहता है या इसे बदलना चाहता है। इस सवाल का जवाब मिल जाने पर उसे अपने स्किल को बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लगातार सीखते रहना और नई स्किल हासिल करना आज चॉइस नहीं बल्कि जरूरत बन गई है। आपको अपना इनटर्नल और एक्सटर्नल नेटवर्क एक्टिव रखना चाहिए। करियर कोच सेंथिल वेणुगोपाल का कहना है कि आपको एक्सटर्नल वर्ल्ड के संपर्क में रहने की कोशिश करनी चाहिए। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आप LinkedIn या दूसरी जॉब साइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दूसरों को बता सकते हैं कि आप काम करने को लेकर ओपन हैं। हो सकता है कि संभावित एंप्लॉयर को सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर आपके जैसे किसी व्यक्ति की जरूरत हो। आप अपनी इंडस्ट्री के हिसाब से प्रोफेशनल फोरम जैसे CII, MMA, QCA जैसी संस्थाओं का हिस्सा बन सकते हैं।

अगर आपको लगता है कि आपके रिज्यूमे में बदलाव की जरूरत है तो उसे कर देना ठीक रहेगा। आपको उन स्किल पर फोकस करना है, जो आपको नई जॉब दिलाने में मदद कर सकती हैं। इंस्टाहायर के को-फाउंडर सर्बोजीत मलिक ने कहा, "ज्यादातर कंपनियां व्यक्ति के स्किल और उस टेक्नोलॉजी पर फोकस करती हैं, जिसके साथ वह काम चुका है। आपको याद रखना चाहिए कि आपका रिज्यूमे एक स्टोरीबोर्ड होना चाहिए, जो रिक्रूटर को आपकी इटरेस्टिंग स्टोरी बताए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।