केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश भर में जुलाई में ढेलेदार त्वचा रोग या लंपी वायरस (Lumpy Virus)के फैलने के बाद से अब तक 67,000 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है। एक बयान में कहा गया है कि आठ से अधिक राज्यों में बीमारी के अधिकांश मामले वाले क्षेत्रों में मवेशियों का वैक्सीनेशन करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।
