मध्य प्रदेश में घूस लेता हुआ पकड़ा गया पटवारी, लोकायुक्त की टीम को देखते ही निगल गया सारी रकम

Patwari Arrested: पटवारी भर्ती को लेकर पहले ही मध्य प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। ऐसे में एक ऐसे पटवारी की वीडियो वायरल हो रही है जिसने घूस का पैसा ही चबा दिया। दरअसल ट्रैप का पता चलते ही घूसखोर पटवारी ने सबूत मिटाते हुए सारा पैसा मुंह में डाल दिया। हालांकि डॉक्टर की मदद से फिर सबूत इकट्ठा किए गए। देखिए पटवारी के कारनामे की पूरी वीडियो-

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
गजेंद्र सिंह के कैश को चबाने के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई।

Patwari Arrested: मध्य प्रदेश के कटनी में एक काफी हैरत में डालने वाला वाक्या घटा। दरअसल रेवेन्यू डिपार्टमेंट के एक पटवारी ने घूस तो ली लेकिन उसे पचा नहीं पाया। जब पटवारी को लगा कि उसके भंडाफोड़ हो गया है तो उसने वही पैसे निगल लिए। दरअसल सामने लोकयुक्त स्पेशल पुलिस की टीम को देख उसके पसीने छूट गए। कटनी में पटवारी गजेंद्र सिंह को फंसाने के लिए SPE की टीम ने एक प्लान बनाया था। गजेंद्र सिंह ट्रैप में फंस गए और उन्होंने 4500 रुपए कैश ले लिया। अब सोशल मीडिया पर उनकी जुगाली करती हुई फोटोज-वीडियोज सामने आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बैठकर पटवारी पैसों को चबा रहा है।

अस्पताल में करवाया गया भर्ती

गजेंद्र सिंह के कैश को चबाने के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई। पुलिस ने फिर डॉक्टरों की मदद से सबूत इकट्ठा किए। SPE सुपरइंटेडेंट ऑफ पुलिस को बखेड़ा गांव के एक आदमी ने शिकायत की थी कि पटवारी लगातार उनसे पैसे की मांग कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप बिछाया। जैसे ही पटवारी ने घूस ली उसकी नजर टीम पर पड़ गई और उसने सारा पैसा तुरंत मुंह में डाल लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ है। पटवारी के खिलाफ एक केस रजिस्टर कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Diabetes: डाइट में शामिल करें मखाना, फौरन Blood Sugar होगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

पिछले ही महीने लोकायुक्त की टीम ने शिवपुरी में एक पटवारी को 15,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। पटवारी लीलाधर माहौर पिछले कुछ दिनों से खेरपुरा गांव के एक आदिवासी से जमीन के पट्टे देने के एवज में 20,000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। फरियादी ने तुरंत ग्वालियर लोकायुक्त के पास इसकी शिकायत की जिसके बाद पूरी टीम ने पटवारी के खिलाफ जाल बिछाया। फरियादी को उसके घर देर रात 15,000 रुपए के साथ भेजा गया। जैसे ही लीलाधर के पास पैसा गया पुलिस ने तुरंत उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार की बढ़ रही समस्या की वजह से लोग बेहद परेशान हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।